कन्नौज-उत्तरप्रदेश

बिच्छू गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिच्छू गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

गाँव अकबरपुर के अरबाज की हुई थी बिच्छू गैंग की पिटाई से मौत

थाना गुरसहायगंज के इंदुइया गंज के निकट स्वीविंग पुल में नहाने के दौरान घटी थी घटना

बिच्छू गैंग की पिटाई में तीन युवकों के साथ की गई थी मारपीट, जिसमें एक की उपचार के दौरान हुई थी मौत

दहशत फैलाने को स्टेटस में बिच्छू गैंग का इस्तेमाल करता है गैंग

पुलिस ने घटना में 2 नामदर्ज सहित गैंग के 13 सदस्यों पर दर्ज किया था मुकदमा

कन्नौज
अवनीश चंद्र तिवारी ब्यूरो

विगत दिन बिच्छू गैंग की पिटाई के बाद घायल हुये तीन युवकों में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि शेष अन्य 13 सदस्यों की तलाश के लिये पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
बताते चलें कि कन्नौज के गुरसहायगंज में इस समय बिच्छू गैंग काफी चर्चा में है। गैंग के सदस्य अपने फोन स्टेटस पर बिच्छू का प्रदर्शन करके चर्चित हैं। क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके बिच्छू गैंग के सदस्यों से क्षेत्रीय लोग भी परेशान हैं। विगत दिन भी गैंग के सदस्यों ने एक मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें तीन उवकों के साथ मारपीट की गई। इस विवाद में एक युवक की मौत भी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
बता दें कि विगत दिन उपरोक्त स्वीविंग पुल में नहाने के दौरान कन्नौज कोतवाली के अकबरपुर गांव निवासी तीन युवकों के साथ गैंग के सदस्यों ने मारपीट की थी। इसमें अकबरपुर के अरबाज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन कार्यवाही को लेकर शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद के कार्यालय भी पहुंचे थे। यहां पुलिस ने कार्यवाही का आश्वाशन भी परिजनों को देकर वापस भेज दिया था।गैंग के आतंक और कार्यवाही को लेकर सपा का प्रतिनिधि मंडल भी मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचा था, और पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की थी। आखिर गैंग के सदस्यों की तलाश में लगी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनको जेल भेजा गया है। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस लगातार छापेमारी करके गैंग के 13 अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। एसपी का कहना है, कि जल्द ही गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।
फिलहाल पुलिस ने संजू गुप्त उर्फ संजीव कुमार पुत्र राजेश गुप्ता 26 वर्ष निवासी सब्जी मंडी थाना गुरसहायगंज और संदीप पुत्र राकेश सिंह 30 वर्ष गांधीनगर गुरसहायगंज को मिरगांवा क्रॉसिंग कन्नौज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button