बाबरी थाना परिषर में सभी धर्मगुरु व सम्मानितगणों के साथ हुई शांति सद्भवना की मीटिंग
शामली – बाबरी थाना प्रागण में आज आगामी त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक शांति समिति की मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें बाबरी थाना क्षेत्र के सभी धर्म गुरुओं व सम्मानितग लोग मौजूद रहे।
आगामी त्योहारों के संबंध में मीटिंग लेते हुए एसडीएम सदर द्वारा आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द से मनाए जाने हेतु धर्म गुरुओं व सम्मानितगण लोगो से वार्ता की गई तथा वही बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने सभी धर्म गुरुओं व सम्मानितगणों से अपील करते हुए कहा कि यह त्यौहार हमे एक दूसरे से जोड़ते हैं और आपसी भाई चारे को बढ़ाते हैं इस भाई चारे से सभी लोग एक दूसरे के त्यौहारो में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और सद्भवना कि मिसाल बने तथा शांति पूर्ण आगामी त्योहारों को संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।शांति समिति की मीटिंग में सभी धर्मगुरुओं व सम्मानितगणों ने एसडीएम व बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना को पूरा पूरा सहयोग करने की बात कही।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















