मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बकरियों के पीपल के पत्ते खाने पर गोली मार किया घायल गिड़गिड़ाता रहा वृद्ध नहीं पसीजा आरोपी का दिल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बकरियों के पीपल के पत्ते खाने पर गोली मार किया घायल
गिड़गिड़ाता रहा वृद्ध नहीं पसीजा आरोपी का दिल

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

मैनपुरी – बकरियों को पीपल के पत्ते खिलाने पर नाराज आरोपी ने पीड़ित वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल मजदूरी पर बकरियां चराता है। मामले में पुलिस ने घायल को सी एच सी बेवर भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामले के अनुसार ब्रह्मपाल पुत्र रामनाथ पाल निवासी बिशुनगढ़ थाना बिशुनगढ़ जनपद कन्नौज मनोज कुमार पुत्र सिपाही लाल खटीक और प्रदीप कुमार पुत्र राकेश खटीक के साथ भेड़ बकरियां चरा रहा था। नंदूलिया गांव किनारे बकरियां ने पीपल के पेड़ की टहनी के पत्ते खा लिए। इस बात से नाराज हो संतोष दुबे पुत्र लल्लू दुबे निवासी चिरावर ने ब्रह्मपाल के ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके गर्दन के पिछले हिस्से में लगी। गोली मारने से पहले पीड़ित ब्रह्मपाल बकरियों द्वारा पीपल के पत्ते खाने पर माफी भी मांगता रहा लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। बकरी द्वारा पीपल के पत्ते खा लेने से नाराज होकर आरोपी ने पीड़ित ब्रह्मपाल के गोली मार दी। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी पर बकरी चराकर अपनी गुजर बसर करता है। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सत्य पर प्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घायल को सी एच सी बेवर भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। घटना से हड़कंप है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button