मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

गाड़ी में बैठा कर आंखों में पट्टी बांध कर चार अज्ञात लुटेरों ने आभूषण छीने

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गाड़ी में बैठा कर आंखों में पट्टी बांध कर चार अज्ञात लुटेरों ने आभूषण छीने

सर्राफा दुकानदार ने गाड़ी में बैठा कर लूट की दी तहरीर

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

मैनपुरी – कस्बे के बस स्टैंड पर फर्रुखाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे सर्राफा दुकानदार ने अज्ञात कार सवारों पर गाड़ी में बैठा लूट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाने पर तहरीर देते हुए दिनेश कुमार पुत्र सियाराम निवासी इटावा रोड ने बताया कि वह निजी कार्य से फर्रुखाबाद जा रहा था। बेवर बस स्टैंड पर इंतजार करते समय एक स्विफ्ट कार आई जिसमें सवार लुटेरों ने आवाज देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। आगे चलकर ब्रह्मदेव आश्रम के पास उसकी आंखों में पट्टी बांध कार में चार अज्ञात लुटेरों उसके गले में पहनी चैन, हाथ में पहने अंगूठी पर जेब में रखी एक चेन व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे रसूलाबाद ओवर ब्रिज पर चलती गाड़ी से धक्का देकर उसे व उसका मोबाइल फेंक दिया। मोबाइल से सिम गायब था। पुलिस में तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। प्रथम दृश्य घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button