मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बंबे की पुलिया में पड़ा मिला अधेड़ महिला का शवसर में चाकू मार की गई हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बंबे की पुलिया में पड़ा मिला अधेड़ महिला का शव
सर में चाकू मार की गई हत्या

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह क्षेत्र के बाजपुर मानपुर हरी मार्ग पर पडने वाले बंबे की पुलिया में एक अधेड़ महिला का शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सर में बाई तरफ चाकू मार कर महिला की हत्या की गई थी। पुलिस को हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल का एसपी सिटी अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम ने निरीक्षण कर सबूत जुटाए। मामले में खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि मृतका के पुत्र ने अपने बहनोई के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले के अनुसार बाजपुर से मानपुर हरी जाने वाले मार्ग में बीच में अलीपुर खेड़ा से होकर बेवर तक बहने वाला बंबा निकलता है। इसी मार्ग पर बांबे की पुलिया में रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे खेतों की में काम कर रहे लोगों ने एक शव पुलिया में पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर मृतका राजश्री उर्फ रजनी उर्फ मंजू पत्नी रामचंद्र 49 वर्ष निवासी नगला दरियाय थाना सौरिख जनपद कन्नौज की पहचान मृतका के पुत्र अभिषेक व पुत्री सोनी ने की। मृतका के पुत्र ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी मां पुत्री की ससुराल पुत्री का इलाज करने के लिए बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में आने के लिए घर से निकली थी। शाम से मृतका का फोन बंद आने लगा। वही पुत्री सोनी ने बताया कि मृतका उसके घर नहीं पहुंची थी। इसी मामले में शनिवार रात्रि मृतका के पुत्र अभिषेक द्वारा सौरिख थाने में अपनी मां की गुमशुदगी की सूचना दी गई। रविवार सुबह बेवर थाना क्षेत्र में बांबे की पुलिया में शव बरामद हुआ। मृतका के सिर में बाई तरफ धारदार हथियार से तीन बार कर हत्या की गई है। हत्या कर शव को बंबे में फेंका गया है। पुलिस के अनुसार प्रतीत हो रहा है। शनिवार रविवार की रात्रि ही किसी समय हत्या कर शव फेंका गया है । मृतका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में आशा का काम करती थी।
पुत्र ने लगाया बहनोई के परिजनों पर हत्या का आरोप मामले में मृतका के पुत्र ने बहनोई के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 3 वर्ष पूर्व मृतका ने अपनी पुत्री सोनी की शादी बाजपुर में दलवीर पुत्र दफेदार के साथ की थी। दलवीर कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। हालांकि मामले में खबर लिखे जाने तक कोई नामजद तहरीर नहीं दी गई है। शव बरामदगी स्थल से मृतका की पुत्री की ससुराल 500 मीटर की दूरी पर है। शव के निकट ही मृतका का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व दो हस्तलिखित कागज भी बरामद हुए हैं जिन पर मृतका द्वारा सोने की चेन, अंगूठी व 20 हजार की नकदी लेकर आना लिखा है। पत्र में भी दामाद के भाई पर घटना कार्य कर देने की बातों का उल्लेख है। पुलिस ने सभी चीजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव से 100 मीटर की दूरी पर उसकी साड़ी मिली थी। शव पेटिकोट व ब्लाउज में मौके पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि मृतका के परिवार की पुत्री की ससुराल से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। पुत्र का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। मामले में एसपी सिटी अरुण कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तहरीर का इंतजार है। घटना स्थल पर मिली तमाम चीजों के मद्देनजर जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button