फूड इंस्पेक्टर ने कस्बे में पहुंचकर कई दुकानों से लिए सैंपल खानापूर्ति कर वापस लौटी फूड इंस्पेक्टर की टीम।

फूड इंस्पेक्टर ने कस्बे में पहुंचकर कई दुकानों से लिए सैंपल खानापूर्ति कर वापस लौटी फूड इंस्पेक्टर की टीम।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी बिछवाक्षेत्र में दूषित मिठाई और फैक्ट्री मेढ मिठाई खुलेआम बिक रही है कस्बे में फूड इंस्पेक्टर की टीम पहुंची और चुनिंदा हाथ से बने हुए मिठाइयों का सैंपल लिया ग्रामीणों ने उनसे कहा कि यह फैक्ट्री में मिठाई से लोग बीमार हो जाते हैं तो उन्होंने बात को अंशसुना कर खानापूर्ति कर कई दुकानों से सैंपल लेकर वापस चले आए।
गुरुवार को फूड इंस्पेक्टर के साथ अन्य प्राइवेट कर्मचारी वी सरकारी कर्मचारी कार से उतरते ही कई दुकानों परपहुंचे। उन्होंने आज दर्जन से अधिक दुकानों पर पहुंचकर हाथ से बनी हुई मिठाइयों का सैंपल लिया साथ ही जो हरी लाल पीली सोन पापड़ी के साथ दुषित मिठाइयां थी उनका सैंपल नहीं लिया। साथी कई दुकानदारों से जो बाहर लड्डू रखे थे उन्हें अंदर रखवाया। ग्रामीणों ने दुकानदारों के सामने उनसे कहा कि जो फैक्ट्री मेड सोनपापड़ी फैक्ट्री मेड केक और अन्य दूषित मिठाइयां बिक रही है उनका सैंपल लिया जाए साथ ही दुकानदारों से यह हिदायत दी जाए कि वह इस तरह की मिठाइयां ना बेच अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात पर ध्यान नहीं दिया खाना पूर्ति करने के बाद कई दुकानदारों से मिलने के बाद वापस लौट गए।


















