फावड़े और चाकू के प्रहार से की थी पत्नी की हत्या

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अमन कुमार
फावड़े और चाकू के प्रहार से की थी पत्नी की हत्या
पुलिस ने पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेवर – थानाक्षेत्र बेवर के अंतर्गत 11जुलाई की दिनदहाड़े एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की फावड़े और चाकू के के प्रहार के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी थी।थाना पुलिस द्वारा पत्नी के हत्यारे युवक को 72घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़े और चाकू को भी बरामद कर लिया है।लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा गया है।
गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी धनपाल प्रजापति का उसकी पत्नी अंजू से कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था।सोमवार को भी सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद नाराज धनपाल ने एक पुत्री दिव्या को कमरे में बन्द कर दिया तथा एक पुत्र को घर से बाहर कर दिया इसके बाद उसने फावड़े तथा चाकू से कई बार उसके ऊपर प्रहार किए जिससे अंजू की मौके पर मौत हो गयी।तथा धनपाल अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया बच्चों को उसने ननिहाल छोड़ दिया।
गुरुवार को सुबह मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि धनपाल बेवर इटावा मार्ग पर एबी ढाबा के निकट किसी वाहन के इंतजार में बैठा है।पुलिस ने मौके पर दविश देकर धनपाल को गिरफ्तार कर लिया।धनपाल द्वारा घटना में प्रयुक्त फावड़ा व चाकू पुलिस को बरामद कराये हैं।पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा है।






