बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी डॉक्टर बना 15 बकरियों का कातिल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

फर्जी डॉक्टर बना 15 बकरियों का कातिल
हिमपुरदीपा (बिजनौर)

डॉक्टर की जगह सहयोगियों द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक पशु पालक ने उसकी करीब सवा दर्जन बकरियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पशुपालक ने हीमपुर दीपा थाने में तहरीर सौपकर कार्रवाई की मांग की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम अपनी एक बकरी की तबियत बिगड़ती देख हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुरा निवासी कलवा पुत्र कुंदन सिंह ने सरकारी नम्बर 1962 पर कॉल कर दिया । सरकारी नम्बर पर कॉल जाते ही शाम को पशु चिकित्सक की टीम कलवा के घर पहुंच गई । आरोप है कि एक बकरी की तबियत खराब बताने पर भी मौसम और फैल रहे रोगों का हवाला देकर कम्पाउंडर गौतम ने पीड़ित पशुपालक कलवा की 15 बकरियों को इंजेक्शन दे दिया । कलवा ने बताया कि इंजेक्शन लगते ही 15 की 15 बकरियों के प्राण निकल गए ।
सूत्र बताते है कि कलवा के घर पहुंची टीम में कोई भी डॉक्टर मौजूद नही था बल्कि गाड़ी चालक अंकित के साथ पहुंचे सहयोगी गौतम ने ही अपने आधे अधूरे ज्ञान के चलते गरीब चरवाहे को लाखों रुपये का नुकसान दे दिया । जहां सवाल है कि सरकारी नम्बर पर कॉल जाने के बाद भी पशु चिकित्सक क्यो नही आये तो वही सवाल है कि आखिर गैर जिम्मेदार पशु चिकित्सक घटना के समय कहा मजूद थे ? पीड़ित ने अपना करीब तीन लाख का नुकसान बताते हुए हीमपुर दीपा थाने में स्वयं को पशु चिकित्सक बताने वाले सहयोगी गौतम और वाहन चालक अंकित के खिलाफ तहरीर सौपकर कार्रवाई और मुआवजे की माँग की है । वहीं थाना प्रभारी हीमपुर दीपा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही है ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button