काशीपुर-उत्तराखण्ड़

प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया दो पत्रकारों पर एक करोड़ की ठगी का आरोप,पत्रकारों ने बताया साजिश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन) पुलिस को रिश्वत दिलाने के नाम पर काशीपुर के दो तथाकथित पत्रकारों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से लगभग एक करोड रुपए की ठगी कर डाली, इस मामले का खुलासा आज एसएसपी के जनता दरबार में प्रॉपर्टी डीलर ने पत्रकारों के विरुद्ध तहरीर देकर किया है।
जानकारी के अनुसार आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार के दौरान चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल अपने अधिवक्ता के साथ पहुंचे, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक तहरीर देते हुए कहा कि काशीपुर के पत्रकार विकास गुप्ता व लवप्रीत सिंह ने उनसे लगभग एक करोड रुपए की ठगी करते हुए मानसिक आघात पहुंचाया है, सौरभ अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर 2024 में तथा कथित पत्रकार विकास गुप्ता व लवप्रीत सिंह उनके पास आए और कहा की तुम्हारे खिलाफ पुलिस में कई शिकायती पत्र पहुंचे हैं और पुलिस तुम्हें गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में जेल भेजने की योजना बना रही है, हमारी जान पहचान पुलिस से अच्छी है और हम तुम्हें बचा सकते हैं इसके एवज में एक करोड रुपए की उन्होंने मांग की। सौरव अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न तारीखों में उन्होंने उपरोक्त दोनों पत्रकारों को 54 लाख 50 हजार रुपए नकद दिए। इसके अलावा ग्राम नीझडा में लवप्रीत सिंह के नाम 1200 स्क्वायर फीट और विकास गुप्ता के नाम 2000 स्क्वायर फीट प्लॉट की रजिस्ट्री भी की। इसके बावजूद विकास गुप्ता और लवप्रीत सिंह उन्हें लगातार पुलिस का भय दिखाकर धमकाते रहे। जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया दो बार उन्होंने आत्महत्या का भी प्रयास किया। सौरभ अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त दोनों पत्रकारों ने उनके घर पहुंच कर अन्य परिजनों को भी यह बात बताते हुए भय दिखाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष उन्होंने बताया कि उपरोक्त पत्रकार पुलिस को बदनाम करने का भी काम कर रहे हैं।
इधर विकास गुप्ता एवं लवप्रीत ने अपनी फेस बुक पोस्ट के माध्यम से सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उनको साजिशन झूठा फसाया जा रहा है।विकास गुप्ता का कहना है कि उन्होंने हमेशा पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखा है और शहर में एक अन्य पत्रकार संगठन बनाने के कारण ही कुछ अन्य पत्रकार उनको साजिशन फसाने का काम कर रहे है।यदि इस घटना की ईमानदारी से जांच की जाए तो उनका दामन पाक साफ निकलेगा।विकास गुप्ता ने कहा कि उनपर आरोप लगाने वाला खुद एक बड़ा भूमाफिया है और उन पर जमीनों की धोखाधड़ी और चेक बाउंस जैसे कई मामले न्यायालय में लंबित है पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर केस की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है,

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button