झारखण्ड

प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम के समक्ष योगदान किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

साहिबगंज : पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम के समक्ष योगदान किया। इस दौरान एसपी को बुके देकर प्रशिक्षु डीएसपी ने सम्मानित किया। साथ ही विभाग व पुलिस पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई। एसपी ने भी प्रशिक्षु डीएसपी को कहा कि इस जिले में प्रशिक्षण बेहतर तरीके से लें। सभी पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी सहयोग करेंगे। प्रशिक्षु डीएसपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय व उपायुक्त कार्यालय से दो माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। एसपी नौशाद आलम ने प्रशिक्षु डीएसपी को शुभकामना दी।
विदित हो कि प्रशिक्षण निदेशालय झारखंड रांची के कार्यालय ज्ञापांक 1569 प्रशिक्षण10-10-23 के आलोक में झारखंड पुलिस अकैडमी हजारीबाग में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने तथा पासिंग आउट परेड के पश्चात नामांकित प्रशिक्षु पुलिस उपअधीक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु अपने नाम के सामने आवंटित जिला में दिनांक 12-10-23 तक योगदान करने हेतू आदेश दिया जाता हैं इस संस्थान में प्रस्थान करने के पूर्व वे सभी शाखा से अनापत्ति (NO Dues Certificate) प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रशिक्षण शाखा में जमा करेंगे तथा प्रस्थान करने संबंधी अपना अपना भार मुक्त प्रतिवेदन समर्पित करेंगे तत्पश्चात ही इस प्रशिक्षण संस्थान से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद भी यदि उनका कोई व्यय जे0 पी0ए0 हजारीबाग में निकलेगा तो इस संबंध में उन्हें सूचित किया जाएगा एवं संबंधित पुलिस अधीक्षक उनसे वसूल कर भेजेंगे तथा अपने-अपने आवंटित जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक को अपना आगमन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button