अपराधप्रयागराज-उत्तरप्रदेश

प्रयागराज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

प्रयागराज थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने चोरी और अन्य गंभीर मामलों में वांछित राजेन्द्र कुमार (35), पुत्र भगवान सिंह, निवासी कड़िया, थाना बोड़ा, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
सूत्रों के अनुसार, राजेन्द्र कुमार पर मु0अ0सं0-241/2022 के तहत धारा 380/411/413/414/419/420/467/468/471/120B/34 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्त को ग्राम कड़िया टावर के पास उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 13 मई 2022 को श्री चन्द्र प्रकाश केसरवानी, निवासी म्योररोड अशोक नगर ने पुलिस को सूचना दी थी कि सिविल लाइन्स क्षेत्र में होटल कान्हा श्याम में सगाई समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने सोने के जेवरात, रत्न और मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। मामले में पहले ही 6 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
राजेन्द्र कुमार के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, आबकारी और आर्म्स एक्ट संबंधी अपराध शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम:
थाना प्रभारी: रामाश्रय यादव
उ0नि0: रूपेश कुमार
हे0का0: महेन्द्र कुमार
का0: मंजीत कुमार
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button