झारखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी और योगी जिंदाबाद का नारा लगाना पड़ा महंगा, हुआ हमला : आशीष साहू

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता आशीष कुमार साहू का रांची एअरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : आशीष कुमार साहू, झारखण्ड भाजपा, राँची जिला, ओरमांझी मण्डल के सदस्य आज रांची के बिरसा मुंडा विमान पटना पहुंचे जहां पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया इस दौरान साहू ने कहा कि अभी संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में मिली अप्रत्याशित विजय से हम सभी कार्यकर्ताओं को अपार खुशी मिली। इसी खुशी को आपसे और केंद्रीय नेतृत्व के सदस्यों से साझा करने मैं और मेरे युवा साथी एवं भाजपा सदस्य दिनाँक 3/12/2023 की रात्रि को अपने यंहा से निकला। अगले दिन प्रातः माता विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेकर हमलोग आगे बढ़े। इसी क्रम में फतेहपुर बाईपास (आबू नगर, नई बस्ती) के समीप हमलोग चाय पीने के लिए रुके। दुकानदार (मुन्ना/ मोहन लाल यादव) से बातचीत करते हुए हमने मोदी-योगी द्वारा दी जा रही जन लाभार्थी योजनाओं का व्याख्यान किया। उपरोक्त व्यक्ति जो की किसी दूसरी पार्टी से प्रभावित था, हमसे बातचीत के बाद भाजपा को समर्थन देने के लिए समर्पित हो गया। हमारे लिए ये एक उपलब्धि से कम नहीं था। हमने इसी उत्साह में उपरोक्त व्यक्ति के साथ श्री राम, भाजपा, मोदी, योगी जिंदाबाद के नारे लगाए और वहा से निकलने को तैयार हुए। इसी दौरान वहा एक वीरेंद्र यादव समेत 5-6 लोग आ गए और हमें, पार्टी को, मोदी जी और योगी जी को बहुत सारे अपशब्द कहने लगे। हमने जब उनको समझाने का प्रयत्म किया तो वो लोग और ज्यादा उग्र हो गए और हम पर ईंट पत्थर से हमला करने लगे। हम अपनी गाड़ी में बैठ कर आगे बढ़ गए। इस घटना से मैं और मेरे साथी हतप्रभ है की क्या हम जैसे छोटे कार्यकर्ता जो दिन रात पार्टी को आगे ले जाने के लिए तत्पर हैं, उनको भी योगी जी की सरकार में इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा? इस दौरान अपने गंभीर आरोपों के साथ आशीष साहू ने यह भी कहा आपसे नम्र निवेदन है की इस घटना का शीघ्रतिशीघ्र संज्ञान लें और उचित कार्यवाही का निर्देश दें।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button