प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया

नजीबाबाद । आजाद मार्केट स्थित शालिनी जनहित महिला अस्पताल मे एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष सुधीर भुईयार व जिला मंत्री गायत्री निराला ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के तत्पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केक काटकर जन्मदिन मनाया व एक दूसरों को केक व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामनाऐ की इस अवसर पर हॉस्पिटल के राजू घाघट व समस्त स्टाफ सहित भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष सुधीर भुईयार सहित ज़िला मंत्री गायत्री निराला, ज़िला उपाध्यक्ष ओंमकार आजाद, पूर्व जिला संयोजक रणवीर सिंह निराला, जिला मंत्री जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष करूण पाल, मंडल उपाध्यक्ष चांद कुमार, कोमल हल्दिया, हरिओम जाटव, नगर महामंत्री अतुल रूहेला, अरविंद सालवान, हितेंद्र कुमार, सोनू आदित्य व उनके सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व आजाद मार्केट के सभी व्यापारी गण मौजूद रहे।
नजीबाबाद तहसील प्रभारी सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट
















