वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में शिक्षक सम्मान समारोह मे ब्रजभूषण पांडेय को भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ब्रजभूषण पांडेय सम्मानित,शिक्षकों ने दी भावुक विदाई ||

हरहुआ के रसूलपुर विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित ||

“शिक्षक राष्ट्र का शिल्पकार” प्रो.राजीव श्रीगुरुजी ने समारोह में रखा विचार ||

शिक्षा और शिक्षक सम्मान पर जोर, हरहुआ में भव्य कार्यक्रम सम्पन्न ||

वाराणसी :- विकास क्षेत्र हरहुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में उत्तर प्रदेश प्रादेशिक शिक्षक संघ एवं विद्यालय परिवार द्वारा ‘शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक ब्रजभूषण पांडेय को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई |

मुख्य अतिथि का उद्बोधन
समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर राजीव श्रीगुरुजी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की | अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का वह शिल्पकार है जो राष्ट्र के भविष्य को आकार देता है उन्होंने ब्रजभूषण पांडेय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक आदर्श शिक्षक अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी ज्ञान के प्रकाश से समाज को आलोकित करता रहता है |

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, वार्ड 56 (बड़ा लालपुर) के पार्षद ज्ञानचंद पटेल और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (टीका गुट) के जिलाध्यक्ष एवं प्रादेशिक अध्यक्ष अजीत सिंह ‘टीका’ उपस्थित रहे | सभी वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के सम्मान पर बल दिया | नोडल प्रभारी (एनपीआरसी मढ़वा) अरविंद दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए |

सम्मान और विदाई
आयोजक लालसा मिश्रा एवं विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया | सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजभूषण पांडेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भावुक विदाई दी गई | इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष शिवाजी सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन एआरसी हरहुआ आशुतोष पाण्डेय ने किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button