वाराणसी/उत्तरप्रदेश

दो दिवसीय विकसित भारत बजट प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला युवा संसद का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- मेरा युवा भारत,उत्तर प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा 12 अप्रैल 2026 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान,लखनऊ में नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज” विषय पर राज्य स्तरीय महिला युवा संसद का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन डॉ.बबीता सिंह चौहान अध्यक्षा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया उन्होंने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की |

कार्यक्रम में युवाओं द्वारा संगीतमय प्रार्थना की आकर्षक प्रस्तुति दी गई अपने उद्बोधन में डॉ.बबीता सिंह चौहान ने कहा कि देश की सशक्त नींव युवा पीढ़ी है उन्होंने नारी शक्ति वंदन,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं उन्होंने युवाओं से महिला-पुरुष समानता की सोच विकसित करने तथा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया |

द्वितीय सत्र
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य,कैबिनेट मंत्री (महिला कल्याण,महिला एवं बाल विकास एवं पोषण विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार) तथा विशिष्ट अतिथि राजेश्वर सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया | मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी है उन्होंने युवाओं,विशेषकर युवतियों को आत्मनिर्भर बनने,शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया |

उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांव की महिलाएं दिनभर अनेक प्रकार के कार्य करती हैं जिनका कोई आर्थिक मूल्यांकन नहीं होता,फिर भी वे परिवार और समाज की रीढ़ बनी हुई हैं उन्होंने महिलाओं की दैनिक दिनचर्या का उल्लेख करते हुए उनके परिश्रम,समर्पण और बहुआयामी भूमिका को सराहा | उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी की भावना स्वाभाविक रूप से विद्यमान होती है क्योंकि वे अपने समय का सदुपयोग करती हैं और अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ नहीं करतीं |

कार्यक्रम के अगले सत्र में नारी शक्ति महिला युवा संसद के अंतर्गत महिलाओं द्वारा युवा संसद कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए | युवा संसद कार्यक्रम के समापन समारोह में राजेश्वर सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया |

कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक कीर्ति शुक्ला द्वारा किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण,समान भागीदारी तथा न्याय की मूल अवधारणा पर प्रभावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए गए |

कार्यक्रम में उप निदेशक विकास सिंह, जागृति पाण्डेय,आकर्ष दीक्षित,माहे आलम,अनुपम कुमार,सोनिका चंद्रा एवं विभिन्न जिलों से आए जिला युवा अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 1200 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया | अंत में राज्य निदेशक श्री गोपेश पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button