उत्तराखंड

पुलिस वाले की फरार पत्नी को खुद नही ढूंढ पा रही पुलिस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (ए एन एन ब्यूरो ),,,,, वनभूलपुरा हिंसा की आड़ में प्रकाश मर्डर केस मामले में भले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन इस मामले में फरार चल रही सिपाही की पत्नी को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। बिहार से हल्द्वानी आए प्रकाश कुमार का शव वनभूलपुरा हिंसा के अगले दिन आंवला चौकी गेट के पास मिला था। तब आशं जताई गई थी कि हिंसा में प्रकाश की मौत हो गई है लेकिन जब पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो ूरा मामला खुल गया। चोरगलिया थाने तैनात कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह की पत्नी के साथ प्रकाश कुमार अवैध संबंध थे। उसने अंतरंग पलों के वीडियो बना लिए थे जिसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने यह बात ने अपने सिपाही पति को बताई। जिसके बाद कांस्टेबल पति ने हत्या का षडड्ढंत्र रच डाला। उसने अपनी पत्नी के साले किच्छा निवासी प्रेम सिंह, शक्तिफार्म निवासी सूरज बाईन व इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी नईम खान के साथ मिलकर प्रकाश कुमार को आंवला चौकी गेट के पास सिर में गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन सिपाही की पत्नी हाथ नहीं आई। वह कहां गायब हो गई इसकी जानकारी किसी के पास भी नहीं है। सिपाही की पत्नी मूल रूप से बंगाल की रहने वाली थी। संभावना है कि वह बंगाल भाग गई होगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button