धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

पुलिस प्रशासन मौन,बाबा रतन दास मंदिर की सेविका इंसाफ के लिए दर दर रही भटक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

धामपुर– जिला बिजनौर तहसील धामपुर क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा चकराजमल में पीड़ित के लगभग दो माह होने के बाद भी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं।

गंदी गंदी गालियां सुन रूह भी कांप जाए पुलिस प्रशासन मौन।

पुलिस की नहीं मिली मदद बाबा रतन दास मंदिर की सेविका इंसाफ के लिए दर दर भटक रही।

सरकड़ा चकराजमल की निवासी डोली शर्मा बाबा रतन दास मंदिर की सेविका है डोली के घर जाकर सुमित कश्यप ने डोली शर्मा को बहुत गंदी गंदी गलियां व धमकियां दी और डोली शर्मा के घर के अंदर पथराव भी किया यह सब देख गांव के पड़ोसी आ गए सब ने मिलकर सुमित कश्यप को समझाया के मोहल्ले में गालियां देने से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है लेकिन सुमित कश्यप ने मोहल्ले वासियों को भी गालियां देना शुरू कर दिया और गालियों के साथ-साथ डोली शर्मा के घर के अंदर पथराव शुरू कर दिया डोली शर्मा ने 112 नंबर को फोन कर बुलाया सुमित कश्यप पुलिस के आने पर वहां से फरार हो गया पीड़ित ने गोरा बादल चौकी थाना धामपुर को एक प्रार्थना पत्र 7 जुलाई 2023 को दिया उसके बाद भी डोली शर्मा ने दो प्रार्थना पत्र गोरा बादल चौकी प्रभारी को दिए जिस पर गोरा बादल चौकी इंचार्ज ने पीड़ित के घर आकर उल्टा डराया धमकाया कि आपकी प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं होगी पीड़ित अपनी बेटी के साथ बाबा रतन दास मंदिर की सेविका है जो की मंदिर की देखरेख करती है पीड़ित को सुमित कश्यप से जान माल का खतरा बना हुआ है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button