बिजनौर-उत्तरप्रदेश

पुलिस ने लापता युवको को किया बरामद।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस ने लापता युवको को किया बरामद।

नूरपुर।नगर क्षेत्र के ग्राम झीरन के तीन युवक घर से बिना बताये कही चले गए थे।युवको के परिजनो ने पुलिस को लापता होने की तहरीर दी थी।पुलिस ने 24 से 48 घंटो के अंदर युवको को बरामद कर परिजनो को सौंप दिया।थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2022 को शाम 4:00 बजे ग्राम झीरन थाना नूरपुर से तीन युवक लव कुमार पुत्र महेश कुमार उम्र 15 वर्ष, विवेक पुत्र नयन सिंह उम्र 14 वर्ष,रोहित पुत्र राकेश गडरिया उम्र 15 वर्ष निवासी गण ग्राम झीरन थाना नूरपुर बिना बताए गांव से कहीं चले गए हैं।परिजनो ने उपरोक्त तीनों लड़कों के संबंध में थाना नूरपुर मे मुकदमा अपराध संख्या 326 / धारा 363 आईपीसी थाना नूरपुर को पंजीकृत किया था।पुलिस युवको की तलाशी के संबंध में वाट्सएप सोशल मिडिया व फेसबुक पर जानकारी शेयर की थी।ओर खुद भी युवको की तलाशी मे जुट गई थी।पुलिस ने 24 से 48 घंटो मे तीनो युवको को ग्राम झीरन के पास ही सङक पर टहलते हुए बरामद कर लिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने युवको को तलाश किए जाने की पुष्प की है।
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button