पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर विकास सिंह
पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नूरपूर। अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए बिजनौर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी मुकदमा संख्या 5343/2023 के तहत धारा 308, 323, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता (IPC) में वांछित चल रहे थे।उपनिरीक्षक देवी प्रसाद गौतम ने बताया की राजकुमार, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम फैजपुर, थाना नूरपुर,सुमित, पुत्र देवी शरण, निवासी ग्राम फैजपुर,संबंधित मुकदमे मे वांछित चल रहे थे।शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनो आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।जहाँ से आवश्यक कानूनी कार्रवाई जाएगी।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।


















