नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

रंजिशन हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर विकास सिँह

रंजिशन हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

नूरपुर।थाना क्षेत्र के तांगरोलो गाँव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।पीड़ित ललित कुमार पुत्र हरवीर सिंह ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि सुमित गुर्जर,ग्राम मंढोरा थाना नूरपुर अंकुल गुर्जर,निवासी ग्राम मुराहट थाना शिवाला कलाँ,योगेश शर्मा ग्राम मंडोरा और शकील कुरैशी पुत्र अतीक कुरेशी निवासी मोहल्ला मोहम्मद नगर नूरपुर व्यक्तियों ने उस पर जातिसूचक गालियाँ दीं और जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपियों ने उस के सिर पर तमंचे की बट से वार किया और अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था।पुलिस कार्रवाई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी सुमित गुर्जर को नूरपुर कस्बे के धामपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।गिरफ्तारी करने वाली में शामिल पुलिस टीम उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, कांस्टेबल आर्यन कांस्टेबल अमित पंवार मोजूद रहे।पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button