Uncategorized

पुलिस की टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता 1.830 किग्रा चरस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एसएसपी अल्मोड़ा की टीम नशे के सौदागरों पर रख रही है पैनी नजर, युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने वालों की गिरफ्तारी हो रही है लगातार वही अल्मोड़ा पुलिस समय-समय पर स्कूल कॉलेजों में जाकर नशे के प्रति युवाओं को जागरूक भी करती है तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार पूर्वक समझाया जाता है ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रहे। एसओजी/एएनटीएफ व लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता 1.830 किग्रा चरस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार । एसएसपी अल्मोड़ा ने किया पुलिस टीम को पुरुस्कृत प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे का सामान पहुचाकर नशे की लत लगाने वाले व जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को सख्त निर्देश दिये गये है। आज विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा व सुश्री ओशीन जोशी, सीओ आँपरेशन के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर थाना लमगड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शहरफाटक तिराहा नैनीताल रोड पर रात्रि चैकिंग के दौरान एक युवक जो दोपहिया वाहन की हेडलाईट जलाकर आ रहा था रोकने का ईशारा करने पर पुलिस टीम को देखकर वाहन को जल्दबाजी में विपरीत दिशा में मोड़ने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से गिरफ्त में ले लिया और आरोपी व उसके द्वारा प्रयुक्त वाहन स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 1.830 ग्राम चरस कीमत लगभग 1,83,000 /- रुपए बरामद होने पर वाहन स्कूटी को सीज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी एस0 ओ0 जी0 सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके युवाओं में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए नैनीताल लेकर जा रहा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रु0 के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवराज सिंह, उम्र- 38 वर्ष पुत्र हयात सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पो0 बेड़चुला, तहसील धारी, जनपद नैनीताल। बरामदगी 1.830 किग्रा चरस व एक स्कूटी सीज कीमत- 1,83,000/- रुपए बरामद किए। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, एचसी, यूटी विक्रम सिंह, एसओजी, कानि0 राकेश, कानि0 मो0 यामीन, एसओजी, कानि0 वीरेन्द्र सिंह, कानि0 देवराज सिंह, कानि0 मनोज कोहली, थाना लमगड़ा मौजूद रहे।

जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button