अन्नदाता किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर बिजली घर पर दिया धरना

नजीबाबाद । भारतीय किसान यूनियन भानू ने आदर्श नगर बिजली घर नजीबाबाद में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम भारतीय की अध्यक्षता में धरना दिया एवं अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अवगत कराया गया जिसमें ग्राम समयपुर में तिरछे हो गए खंबे को सही किए जाएं एवं आदर्श नगर बिजली घर से संबंधित सभी जर्जर लाइने बदलवाने तथा गन्ने का सीजन शुरू होने तथा भुगतान होने से पहले किसी भी किसान से विद्युत बिल की मांग ना की जाए वह गन्ने का भुगतान ना होने से पहले किसी भी किसान को नोटिस ना दिया जाए वह विद्युत विभाग में लंबित पड़ी शिकायतों के समाधान की समय सीमा तय की जाए वह ग्राम भरौली में डॉक्टर नरदेव सिंह की निजी आवासीय भूमि में लगे ट्रांसफार्मर को हटाया जाए ग्राम बनियापुर में दिलावर सिंह के खेत पर लटक रही विद्युत लाइन को खंबे लगाकर ऊंचा किया जाए अगर हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा इसलिए इस कार्य को जल्दी किया जाए। ग्राम कुतुबपुर नंगली रामलाल सिंह आवासीय मकान के ऊपर 440 की लाइन को हटाया जाए इस मौके पर कुलदीप कुमार मोर प्रमोद कुमार विपिन ठाकुर ठाकुर हरदेव सिंह प्रमोद कुमार जितेंद्र हुड्डा टीकम सिंह आदि रहे।
जनपद बिजनौर नजीबाबाद आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

















