उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

थाना रसड़ा के मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के तहत शक्ति दीदी द्वारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सरोज रायल एकेडमी में संगोष्ठी कर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक ।

महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर पंपलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया गया जागरुक।

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान ।

जनपद की समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह आदि की रोकथाम के सम्बन्ध में किया जा रहा जागरूक ।

        शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीडन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद *बलिया के समस्त थानों पर गठित एन्टी रोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों/कस्बा/बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/बैंको/प्रमुख चौराहों प्रमुख बाजारों/ मन्दिर/शिवालयों/शापिंग मॉल/स्कूल/कॉलेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया जा रहा है तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर संदिग्धों की चैकिंग कर आवश्यक हिदायत दी जा रही है । समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष पर बालिकाओं/महिलाओं की गोष्ठी करके उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है । बिना कारण घूमने वाले लड़कों/शोहदों की चेकिंग की जा रही है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2023 को समस्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की गोष्ठी करके उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्गत मिशन शक्ति अभियान से संबंधित आदेश- निर्देश से अवगत कराया गया तथा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया । विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स एवं जरूरी सूचनाओं कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियों सहितके बुकलेट/पम्पलेट भी वितरित किए गए । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने  एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया ।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button