पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना गुरसहायगंज पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना गुरसहायगंज पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज-पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आज दिनांक 23.09-2023 दिन शनिवार को थाना गुरसहायगंज पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।


















