पुरानी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए युवक को मारी गोली

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार की रिपोर्ट
पुरानी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मारी गोली युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मंछना से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव में चल रही पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी आजेंद्र पुत्र तिलक सिंह को फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए गोली मार दी जिससे वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है।
पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
घटना को लेकर आरोप लगाते हुए घायल की पत्नी उषा देवी ने बताया कि गांव के ही नामजद बृजेश, शिवम, राहुल, मनोज ने अपने अन्य साथियों के साथ उसके पति को गोली मार दी है उसने बताया कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है आरोपियों के चाचा को उसके परिवार ने किसी ने गोली मार दी थी जिसके चलते आरोपी लोग रंजिश मानते हैं। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।






