अपराधन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

नवीगंज चौकी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन – पुलिस फर्जी तरीके से भेज रही जेल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नवीगंज चौकी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन – शिकायत

नवीगंज पुलिस फर्जी तरीके से भेज रही जेल

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए बेवर से अमन कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी/ बेवर – मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज चौकी इंचार्ज से परेशान होकर एसपी कार्यालय पहुंचे बेवर थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के ग्रामीणों ने नवीगंज चौकी पर तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं कहां है कि वह निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे लगा कर जेल भेज रहा है स्थानीय लोग दरोगा की दहशत से काफी परेशान हैं

एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई लोगों को शराब और तमंचा लगाकर दरोगा द्वारा जेल भेजा जा चुका है दरोगा महिलाओं का बच्चों से अभद्र भाषा का प्रयोग करता है अपने ननिहाल में रहने वाले एक युवक राजा को तमंचा लगाकर जेल भेज दिया गया रामबाबू चौहान की थाने ले जाकर पिटाई की गई उन्हें भी झूठे मामले में जेल भेजा गया दिव्यांग शिशूपाल चौहान पर दारू बेचने का आरोप लगाते हुए दरोगा घर में घुस गया उसकी पत्नी को डराया धमकाया जिस कारण वह बेहोश हो गई शिशुपाल डर की वजह से गांव छोड़कर चला गया अब परिवार के पास कोई कमाने खिलाने वाला नहीं है ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button