मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

पहलगाम में कायराना हमले के विरोध में कैंडल मार्च बेवर में शहीद स्मारक भवन पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पहलगाम में कायराना हमले के विरोध में कैंडल मार्च
बेवर में शहीद स्मारक भवन पर कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में मारे गये निर्दोष लोगों को शनिवार शाम कैंडल मार्च निकालकर एवं शहीद स्मारक भवन पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
बताते चलें कि तीन दिन पूर्व पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर 26लोगों की हत्या कर दी थी।कायरतापूर्ण घटना के बाद पूरे देश में इसको लेकर शोक और आक्रोश व्याप्त है।लोगों द्वारा केंद्र सरकार से इस घटना का मुंहतोड़ जबाव देने की मांग की गई है जिससे भविष्य में आतंकवादियों द्वारा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शनिवार को कस्बा बेवर में स्थानीय लोगों द्वारा शहीद स्मारक भवन एवं शहीद मंदिर पर पहुंचकर कैंडल जलाकर मृतक लोगों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।इस मौके पर चेयरमैन सरितकांत भाटिया,विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री,डॉक्टर नंदन गुप्ता, राजीव मिश्रा, कर्ण बहादुर सिंह, उमेश कुमार,नितेश यादव नारायण तिवारी, धीरेंद्र चौहान,
धर्मराज यादव, राघवेंद्र दुबे उर्फ लला मेंबर,श्लोक दीक्षित ,रमन उर्फ रमैया, अनुपम सांवरिया, श्यामलाल शर्मा, विनय शर्मा आशीष मिश्रा, राजा महेश्वरी, शीलू दीक्षित, अमन तिवारी, सोमिल गुप्ता, लकी पांडे ,नितिन त्रिपाठी, सत्यम कुमार, ऋषि त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button