पर्यावरण सप्ताह दिवस के पहले दिन तहसील टूण्डला में वृक्षारोपण किया गया

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी
पर्यावरण सप्ताह दिवस के पहले दिन तहसील टूण्डला में वृक्षारोपण किया गया
टूंडला
तहसील टूंडला में पर्यावरण सप्ताह दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील टूण्डला में वृक्षारोपण किया गया पर्यावरण सप्ताह दिवस 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा पर्यावरण सप्ताह दिवस के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जाएगा टूंडला तहसील में अधिकारियों ने तहसील में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई। पर्यावरण को और मजबूत बनाने और बचाने में प्रत्येक व्यक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर एसडीएम सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण सप्ताह दिवस पर हम लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और सप्ताह ही नहीं बल्कि हर दिन हम लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए हम सभी लोगों को यह भी ख्याल रखना चाहिए कि कहीं हम लोगों के द्वारा पर्यावरण को किसी भी रूप से नुकसान तो नहीं पहुंचाया जा रहा। जिस पानी को हम व्यर्थ में फैलाते हैं उस पानी की एक-एक बूंद को हमे सहेज कर रखना चाहिए ये हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। यदि पानी की कमी रहेगी तो पर्यावरण हरा-भरा नहीं रहेगा पर्यावरण सप्ताह दिवस के अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसलिए हम सभी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं और पर्यावरण को बढ़ाए छोटे छोटे पौधो की वृक्ष बनने तक बच्चों की तरह सेवा और देखभाल करें। उन्होंने वहा मौजूद सभी लोगो को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से अवगत कराया और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया। नायब तहसीलदार हेमंत सिंह ने कहा कि वृक्षों के अधिक कटान से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है इसलिए जरूरी है कि यदि किसी कारणवश हम एक वृक्ष काटे हैं तो उसके एवज में कम से कम पांच वृक्ष लगाकर हमें तैयार करने चाहिए पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए हम सभी अधिक से अधिक संख्या में पौधे अवश्य लगाएं। इस कार्यक्रम के अवसर पर फॉरेस्ट विभाग के क्षेत्राधिकारी पारुल गर्ग ने कहा कि वृक्ष बच्चो के समान होते हैं। इसलिए सभी लोग पौधे लगाएं। और पौधे की अपने बच्चो की तरह से सेवा करें। पौधा वृक्ष के रूप में तैयार होकर आपके पूरे परिवार की सेवा करेगा। ज्यादा नही तो कम से कम हम सभी को एक वृक्ष तो जरूर लगाना चाहिये। वृक्ष लगाने के साथ ही उसकी देखभाल भी करनी चाहियें। पर्यावरण सप्ताह दिवस पर तहसील के सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे इस मौके पर तहसील और फॉरेस्ट विभाग के समस्त कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे |


















