असम/गुवाहाटी
पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान

गुवाहाटी: असम: श्रीमती रानी अनुराधा, क्षेत्रीय संदीक्षा अध्यक्षा, सीमांत गुवाहाटी की अगुआई में दिनांक 05.06.2025 पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त संदीक्षा परिवार के साथ सीमांत मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया I अभियान में फ़ास्ट ग्रोइंग एवं पर्यावरण अनुकूल पोधे लगाये गये I कार्यक्रम में बच्चों के अलग अलग आयु -ग्रुप के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया ।


















