पनौड़ी व कैमला गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमडा जन सैलाब

एस आर योगी
करनाल
पनौड़ी व कैमला गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमडा जन सैलाब
कार्यक्रम में लोगों ने पेंशन फैमिली आईडी व अन्य ज़रूरी समस्याओं को लेकर दिए आवेदन
घरौंडा/करनाल, 4 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत कर नई दिशा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। यह बात विधायक हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा हल्के के गांव पनौड़ी व कैमला में विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया व अपनी समस्याओं से संबंधित आवदेन विभागीय अधीकारियों को सौंपे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा दोनों ही गांवों में लगाए गए स्टॉलों का विधायक हरविंद्र कल्याण ने अवलोकन भी किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए कारगर साबित हो रही है, वर्तमान सरकार की शिक्षा नीति बेहतर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली मैं नौकरियों के मामले में पर्ची व खर्ची पर पूरी तरह से लगाम लगी है। इसी तरह अन्य कार्यों में भी भ्रष्टाचार को खत्म करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा बुलंदियों को छू रहा है।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना व अंतिम श्रेणी तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाना मुख्य रूप से है। कार्यक्रम में जिन महिलाओं ने उज्ज्वला योजना का लाभ लिया उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकारी विभाग द्वारा स्टॅल लगाए गए थे जिन पर भारी भीड़ रही। लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित पत्र विभिन्न विभागों के अध्यक्षों को भी दिए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। स्कूल के बच्चों द्वारा हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा ड्रॉन्न उड़ाकर खेतों में ड्रोन छिडक़ाव के महत्व कि जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर तहसीलदार घरौंडा इंद्र सिंह, बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, गांव की सरपंच सोनम गुप्ता के प्रतिनिधी के रूप में उनके पति राजबीर सिंह कैमला गांव के सरपंच राजपाल फौजी, पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी रमेश बैरागी, बडसत मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, विशाल कल्याण प्रधान सरपंच एसोसिएशन घरौंडा, मंडल प्रभारी मंजू देवी आदि मौजूद रहे।


















