उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

पत्नी ने पति को चोरी के इल्जाम में पहुचाया जेल बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश से विकास अग्रवाल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला उत्पीड़न की तमाम शिकायतों के बीच अलग तरह का मामला सामने आने से सभी हैरान है। बच्चे को लेकर एसएसपी के सामने पहुंचे सीबीगंज निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पहले तो पत्नी ने उससे मकान अपने नाम करा लिया। इसके बाद उसको चोरी के आरोप में जेल भिजवा दिया। अब प्रेमी के साथ हजारों रुपये और जेवर लेकर अपने बच्चों को छोड़कर वह चली गई है। पीड़ित ने एसएसपी से पत्नी को वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। बरेली के थाना सीबीगंज के सनैइया गौटिया के रहने वाले ऑटो चालक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने चालाकी से उसका मकान अपने नाम करा लिया। इसके बाद उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। कुछ दिन पहले वह जेल से छूटकर वापस आया था। करीब 25 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर बारादरी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि पत्नी घर में रखे 27 हजार रुपये और जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने पुलिस से बच्चों की माँ को वापस लाने की गुहार लगाई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button