उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

पत्नी की हत्या कर ससुर को दी फ़ोन पर जानकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पत्नी की हत्या कर फोन पर किया कबूल नामा
रिपोर्ट ।अमीन अहमद
हिमपुर दीपा।दहेज के लिए अपनी पत्नी की चाकुओं से गौदकर हत्या करने और हत्या कर बेहिचक अपने ससुर को हत्या की जानकारी देने का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है ।
मामला थाना हीमपुर दीपा के गांगू नंगला का है । जहाँ थाना नौगांवा के ग्राम सिकरिया निवासी अखलिम ने अपनी पुत्री बेबी की शादी गांगू नंगला निवासी साजिद पुत्र साबिर से 2016 में की थी । मृतिका के पिता अखलिम ने आरोप लगाते हुए बताया कि बेबी का पति दो लाख रुपये व एक गाड़ी की मांग के लिए उनकी बेटी को शादी के करीब डेढ़ साल बाद से ही परेशान करने लगा । जिसकी दो बार तहरीर थाना नौगांवा में भी दी गई और दोनों ही बार आरोपित साजिद ने माफी मांगते हुए मामले की सुलह कर ली । परंतु आज सुबह का सूरज भी नही निकला और आरोपित ने अपने ससुर को फोन कर उनकी बेटी को जान से मार देने की बात कहते हुए उसकी लाश ले जाने को कह दिया । जिसके बाद मृतका बेबी के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई । उधर पुलिस को हत्या की सूचना मिलते ही हीमपुर थाने में हड़कंप मच गया । आननफानन में थाना पुलिस सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया भी घटनास्थल पर पहुंच गई । घटना की जानकारी जुटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका के परिजनों ने पति साजिद सहित, नंदोई शाकिर, देवर वाजिद व कादिर पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है ।
बता दें कि मृतका बेबी के तीन मासूम बच्चे थे, जिनमे बड़े बच्चे की उम्र पांच साल है । माँ की निर्मम हत्या के बाद मासूम अनाथ हो गए है ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button