काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पति द्वारा महिला पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, एक महिला पर उसके पति द्वारा उसके मायके पहुंचकर उस पर एसिड अटैक किए जाने का मामला प्रकाश में आया है घटना के बाद एसिड अटैक से पीड़ित महिला आनन फानन में काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित घायल महिला रुबीना बानो की काशीपुर के मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी माँ मुन्नी के मुताबिक उनके पति की 17 साल पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के स्वार के मानपुर निवासी अकील अहमद पुत्र दलील अहमद के साथ की थी। शादी के बाद से ही अकील ने बाइक बेच दी थी और कार की मांग करते हुए 4 लाख रुपये लाने के लिए उनकी बेटी रुबीना के साथ मारपीट करता था। बीते शनिवार के दिन अकील रुबीना बानो को काशीपुर स्थित उसके मायके छोड़ कर गया था। आज फोन पर उसने एसिड अटैक करने की धमकी दी थी जिसके बाद आज शाम है वह रुबीना बानो के मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती स्थित घर पर पहुंचा और रूबीना पर एसिड अटैक कर दिया। उन्होंने कहा कि रुबीना का ससुर खलील अहमद और उसका देवर आमिर भी उसके साथ मारपीट करता था। घायल रुबीना को लेकर आसपास के लोग आनन फानन में काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सालय के ईएमओ डॉक्टर हिमांशु चौधरी ने बताया कि शाम एक 34 वर्षीय महिला को यहां लाया गया है। घायल महिला के परिजनों के मुताबिक उस पर एसिड अटैक हुआ है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट सर्जन की ओपिनियन के बाद ही एसिड अटैक की पुष्टि हो पाएगी। वहीं घायल महिला के परिजनों के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर फिलहाल महिला का मेडिकल एसिड अटैक के आधार पर किया गया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button