स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नीमा के अंतर्गत समाज को सीओपीडी के प्रति किया जागरूक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नीमा के अंतर्गत समाज को सीओपीडी के प्रति किया जागरूक
स्योहारा।आमजन के बीच तेज़ी से पनपने वाली बीमारी सीओपीडी यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस जिसको क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव लंग्स डिसीस के नाम से भी जाना जाता है कि प्रति समाज को जागरूक करने के लिए चिकित्सकों की जानी मानी संस्था नीमा के अंतर्गत जागरूक करने के लिए बीती रात यहां धामपुर मार्ग पर स्थित एक बैंकट हाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ काशिफ रज़ा ने बताया कि सीओपीडी, यानी की क्रोनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीस, फेफड़ों की एक क्रॉनिक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों में हवा के प्रवाह को रोकता है। इस स्वास्थ्य स्थिति में, फेफड़ों में सूजन आ जाती है जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को साँस लेने में दिक़्क़त, अतिरिक्त म्यूकस बनना, खांसी, और अन्य समस्याएँ होती हैं। यदि इसे सही तरीके से समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो सीओपीडी एक खतरनाक स्थिति होती है जो गंभीर हृदय समस्याओं, फेफड़ों के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न कर सकती है।इसलिए इस गम्भीर बीमारी से बचने के लिए हमे मिलकर समाज को जागरूक करना है जिसके लिए सबसे पहले धूम्रपान छोड़ें,क्योंकि इससे हृदय और फेफड़ों पर ब्लॉकेज और दबाव कम होता है।
संक्रमणों जैसे फ्लू और न्यूमोनिया, के खिलाफ समय पर टीकाकरण प्राप्त करें।
नियमित रूप से अपने डॉक्टर से सांस लेने में कठिनाई, छाती में दर्द, म्यूकस में रक्त आना आदि समस्याओं पर परामर्श करें।
इस सफल कार्यकम का संचालन जाने माने चिकित्सक डॉ इमरान अहमद व अध्यक्षता डॉ मारूफ हुसैन ने की ,कार्यक्रम में डॉ परवेज़ आलम,डॉ अकरम,डॉ अराफात खुर्सीद, डॉ आसिफ अंसारी,डॉ मारूफ,डॉ नोमान मारूफ, डॉ शारिक, डॉ वकील,डॉ हारिस, डॉ मसरूर,डॉ अनवर सलीम, डॉ मुजीब,डॉ आसिफ,डॉ अरशद आदि भी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button