कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती
स्योहारा। पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस फहीम उर रहमान व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी के निवास स्थान कुरी हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी वह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ।
सभी कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो पर चलने की कसम खाई ।
इस मौके पर बोलते हुए नासिर चोधरी ने कहा कि महात्मा गांधी जी की अहिंसा नीति और उनके कुशल नेतृव में ही आज हम आज़ादी का जश्न मना रहे हैं वाकई वो एक महापुरुष ही नही बल्कि सदी के महानायक थे।
इस मौके पर
जिला अध्यक्ष आरटीआई विभाग कांग्रेस रिफाकत चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज़की उर रहमान ,नय्यर चौधरी ,वली उर रहमान ,समीर रहमान ,अयाज चौधरी जिला उपाध्यक्ष युसूफ अंसारी, मुस्तकीम अहमद नगर अध्यक्ष आरटीआई कांग्रेस, बबलू जैदी नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, याकूब अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, इस्माइल अंसारी, ज़रीफ़ अंसारी, यासीन चौधरी, प्रदेश सचिव आरटीआई डॉक्टर इश्तियाक अली, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस महबूब अंसारी, इस्लामुद्दीन अंसारी कांग्रेस , अलीमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।






