रांची-झारखण्ड

निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची अल्बर्ट बिलुंग की विदाई और नये डीएसओ प्रदीप भगत का स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची : निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची अल्बर्ट बिलुंग की विदाई और नये डीएसओ श्री प्रदीप भगत के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित ज़िला आपूर्ति कार्यालय में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों/कर्मियों ने अल्बर्ट बिलुंग के साथ अपने कार्यानुभव साझा करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान अल्बर्ट बिलुंग ने बतौर डीएसओ अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने सभी पदाधिकारियों/कर्मियों की कार्यशैली एवं सहयोग की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बिलुंग ने नए ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला में सभी पदाधिकारियों/कर्मियों के सहयोग से विभागीय कार्य सुचारु रुप से जारी रहेंगे, ऐसी कामना करता हूं।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button