निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सफाईकर्मी, निलंबित

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विवेक अग्रवाल
ज़िला पंचायत राज अधिकारी सतीश द्वारा आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत अफ़ज़लगढ़ के साथ विकास खंड अफ़ज़लगढ़ की ग्राम पंचायत सुआवाला का निरीक्षण किया गया।
पंचायत में तीन सफ़ाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद निरीक्षण में ग्राम पंचायत की साफ़ सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली गांव में नालियां अटी मिलीं और नालियों का पानी सड़क पर बहता मिला। गांव वालों ने बताया कि सफाई कर्मचारी कई-कई दिन बाद आते हैं वे सफाई कार्य भी ठीक से नहीं करते हैं। ग्राम दो कर्मचारी मौक़े पर कार्य करते हुए मिले। लेकिन रूपेश नाम का सफ़ाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला। इसी को ध्यान में रखते हुए अनुपस्थित सफ़ाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए गये। ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि यह सफ़ाई कर्मचारी हमेशा लापरवाही से कार्य करता है। साथ ही ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देश दिए गए कि अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर पूरे गाँव की साफ़ सफ़ाई अच्छे से कराएँ। पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक मौजूद मिली। पंचायत सचिवालय में ही लाइब्रेरी बनाई गई है लेकिन अभी क्रियाशील नहीं है इसके लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देश दिए गए कि गाँव में युवाओं को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए प्रेरित करें और लाइब्रेरी को क्रियाशील कराएँ। इसके बाद ग्राम पंचायत में होने वाले ओडीएफ़ प्लस कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्य धीमी गति से चलते हुए पाया कुछ खाद के गड्ढे एवं सोक पिट की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पायी गई। जिसके लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव को चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप ही कराएँ अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्यों में व्यय की गई धनराशि की वसूली की जाएगी। सामुदायिक शौचालय खुला हुआ मिला लेकिन मोटर ख़राब होने की वजह से शौचालय में पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी। इसके लिए सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए कि तत्काल मोटर सही कराकर शौचालय में पानी की व्यवस्था सुनिश्चहित कराएँ। इसके साथ ही केयर टेकर को निर्देश दिए गए कि शौचालय उपयोग करने वाले लोगों की एंट्री के लिए एक रजिस्ट्रर भी रखे जिससे ये रिकॉर्ड रखा जा सके कि कितने लोगों द्वारा प्रतिदिन शौचालय का उपयोग किया जा रहा है।


















