निःशुल्क आधुनिक पॉपकोर्न मेकिंग मशीन वितरण

निःशुल्क आधुनिक पॉपकोर्न मेकिंग मशीन वितरण
बिजनौर 13 मार्च,2024 ः- कुवंर सेन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बिजनौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल विगत दिनांक 12 मार्च,2024 दिन मंगलवार को भुर्जी समाज जाति के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौहान बॉबी जी द्वारा नौ अदद आधुनिक पॉपकोर्न मेकिंग मशीनों का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष द्वारा समस्त लाभार्थियों को उ0प्र0 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। वितरण से पूर्व लाभार्थियों को मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर बिजनौर लोकसभा सहसंयोजक राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा विनय राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता रॉकी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कुंवरसेन आदि उपस्थित रहे।


















