काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नवनिर्वाचित व्यापार मंडल पदाधिकारियों को शपथ दिलाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,रामनगर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।


उन्होंने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज सभी व्यापारियों से मिलने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। काशीपुर क्षेत्र से विशेष जुड़ाव है। समाज, प्रदेश या राष्ट्र के विकास में व्यापारी वर्ग का योगदान स्वतः ही आ जाता है। व्यापारी वर्ग के योगदान के बिना श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण का हमारा ’’संकल्प’’ पूर्ण नहीं हो सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए ’’वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को अपनाकर भारत के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बीते 9 वर्षों में व्यापार, उद्यम, क्रिएटिविटी को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नया विश्वास पैदा हुआ है। अपनी माणा गांव की यात्रा के दौरान पीएम ने लोकल उत्पादों पर 5% धनराशि खर्च करने का आग्रह किया था। इससे स्थनीय लोगों को रोज़गार मिलता है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हर किसी का योगदान जरूरी है। नीतियों के माध्यम से देश में ऐसा माहौल बना है जिसमें सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बनने के बारे में सोच सकता है और उसपर अमल भी हो रहा है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवम विपणन बोर्ड डॉ.अनिल कपूर डब्बू, भाजपा नेता दीपक बाली,बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री पीसी मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी, सभा अध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहनी,अमन बाली, मुकेश चावला, गीता चौहान,एवं प्रदेश के सभी अनेक जनपदों से आये व्यापारी मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button