नगर पालिका नूरपुर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के इंतज़ामों का अभाव

नगर पालिका नूरपुर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के इंतज़ामों का अभाव
नूरपुर, 26 अक्टूबर: नूरपुर नगर पालिका की ओर से डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं, जिससे जनता में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बार मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, लेकिन पालिका की ओर से अब तक किसी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव या मच्छरदानी वितरण की कोई पहल नहीं हुई है।विगत वर्षों में नूरपुर पालिका की ओर से नियमित रूप से फॉगिंग अभियान चलाया जाता था और जलजमाव वाले क्षेत्रों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता था। इस बार यह अभियान न चलने के कारण लोग बीमारियों के बढ़ते खतरों को लेकर चिंतित हैं। क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू और मलेरिया के कई मामले दर्ज हो चुके हैं और स्थिति
दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है।
स्थानीय निवासी लोगो ने बताया नगर पालिका की लापरवाही के चलते बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी का खतरा बढ़ गया है। अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।उन्होंने मांग की है कि प्रशासन तुरंत प्रभाव से कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाए, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।जनता के अनुसार जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रजनन बढ़ रहा है। इन मुद्दों को नजरअंदाज करना नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।नूरपुर की जनता प्रशासन से तुरंत डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए उचित इंतज़ाम करने की अपील कर रही है।
रिपोर्ट विकास सिंह


















