करनाल-हरियाणा

नगर निगम ने सेक्टर-13 में स्थापित किया ट्रिपल आर केन्द्र, रिड्यूज, रियूज़, रिसाईकल को दिया जा रहा बढ़ावा- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगर निगम ने सेक्टर-13 में स्थापित किया ट्रिपल आर केन्द्र, रिड्यूज, रियूज़, रिसाईकल को दिया जा रहा बढ़ावा- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
नागरिक पुराने कपड़े, जूते व किताबें इत्यादि सामान को यहां दे सकते हैं, जरूरतमंद व्यक्ति इन्हें ले भी सकता है- निगमायुक्त।
करनाल 4 मार्च, नगर निगम करनाल स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर प्रत्येक बिन्दू पर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम ने सेक्टर-13 स्थित सफाई शाखा के कार्यालय में ट्रिपल आर केन्द्र को बीते दिनों स्थापित किया है, जहां पर नागरिक अनुपयोगी प्लास्टिक की वस्तुओं, पुराने कपड़े व जूते तथा अन्य सामान को दे सकते हैं। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि चालू स्वच्छ सर्वेक्षण की थीम भी रिड्यूज, रियूज़ व रिसाईकल पर आधारित है, ताकि नागरिक इनके महत्व को समझकर इसे अपने दैनिक प्रयोग में ले सकें। उन्होंने बताया कि ट्रिपल आर को लेकर पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग अपनेपुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, प्लास्टिक की वस्तुओं तथा इलैक्ट्रोनिक सामान जैसी अनुपयोगी चीजों को यहां दे सकें और उन्हें रिसाईकल कर शहर को कचरा मुक्त बनाया जा सके।
निगमायुक्त ने बताया कि उपयोग किए गए उत्पादों को कम करना ही इस मिशन का उद्देश्य है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपरोक्त केन्द्र की तर्ज पर शहर की अन्य लोकेशन पर भी रिड्यूस, रियूस और रीसाईकल यानि आर.आर.आर. केन्द्र खोले जाएं। इसके लिए गैर सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह, रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन तथा नागरिक स्वयं सेवकों का सहयोग लिया जा सकता है और बड़ी संख्या में आमजन को मिशन से जोड़ा जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि रेलवे रोड स्थित नेकी की दीवार, जो कि पहले ओपन थी, उसे कवर किया गया है। इसके लिए लोहे के जाल का प्रयोग किया गया है तथा एक गेट भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नेकी की दीवार स्थल पर निगम कार्यालय की ओर से एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो नागरिकों द्वारा दिए गए सामान को अच्छे से रखेगा। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद व्यक्ति को सामान भी वितरित किया जाएगा।
उन्होंने शहरवासियों से आहï्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक इस मिशन के साथ जुड़ें और ट्रिपल आर केन्द्र में आकर अनुपयोगी वस्तुएं दें। उन्होंने बताया कि ऐसे सामान को गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांटा जाएगा और शेष सामान को रिसाईकल के लिए भेजा जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button