काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नगर निगम ने किया मुफ्त डस्टबीन वितरण कार्यक्रम, मेयर विधायक दिखे एक मंच पर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड,,, “स्वच्छ काशीपुर-स्वस्थ काशीपुर” संकल्प के तहत शहर को स्वच्छ रखने में व्यापारियों/ दुकानदार भाइयों का भी सहयोग लेने हेतु महापौर दीपक बाली ने आज यहां नगर निगम सभागार में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ नगर निगम द्वारा निशुल्क डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन डस्टबिनों में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखा जाएगा। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसात में जल भराव न हो इसके लिए नगर निगम दिन-रात अभियान छेडे हुए है और नाले व नालियों की सफाई के साथ-साथ शहर की सड़कों का सफाई अभियान भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

ऐसे में उनका नगर की देव तुल्य जनता से भी विनम्र अनुरोध है कि वह भी इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर नगर निगम का सहयोग करें ताकि काशीपुर को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने का सपना साकार हो सके और काशीपुर शहर प्रदेश के स्वच्छ शहरों में प्रथम स्थान पा सके। महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जब तक जनता का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक एक नहीं सौ दीपक बाली भी आ जाएं तो शहर साफ नहीं होगा। आज लोग सफाई के मामले में इंदौर का उदाहरण देते हैं लेकिन इंदौर को साफ करने में भी तो वहां की जनता सहयोग करती है। काशीपुर की देव तुल्य जनता सहयोग करेगी, जो कर भी रही है तो वह समय दूर नहीं जब काशीपुर का नाम भी सफाई के मामले में दूसरे शहरों में लिया जाएगा। काशीपुर की जनता के लिए इस मुहिम में दुकानदार भाइयों का सहयोग भी बहुत आवश्यक है क्योंकि बाजार स्वच्छ रहेंगे तो दुकानदारों और ग्राहकों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और अपने बाजार साफ और सुंदर दिखाई देंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्लबों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मौजूद रहकर काशीपुर को साफ और स्वच्छ बनाने में न सिर्फ अपने सहयोग का पूर्ण समर्थन दिया बल्कि जनता से भी अनुरोध किया कि वह भी नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में साथ उठ खड़ी हो क्योंकि बगैर जन सहयोग के कोई भी कार्य सफल हो पाना संभव नहीं है। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष विनीत सिंघल, मुनीश बंसल, मनोज चौधरी, राजीव खरबंदा, श्रीमती मुक्ता सिंह, आलोक गोयल अभिषेक जिंदल, संजय अग्रवाल, अभिलाष कमानी, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई, तराई इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अनुराग सिंह, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राहुल पैगिया, अभिषेक गोयल, राजीव परनामी, शशांक चौधरी, अर्जुन सिंह व पंकज भल्ला के अतिरिक्त पार्षद दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, शाह आलम, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, मोहम्मद सादिक प्रकाश नेगी, अब्दुल कादिर व शिवांश गोले इत्यादि मुख्यतः उपस्थित रहे

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button