धूमधाम से मनाया गया ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव,जानी मानी हस्तियों ने की शिरकत

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,काशीपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी का जसपुर खुर्द में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “गुंजिया” का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरबरी को शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडे और अति विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा भाजापा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशांत रावत जी के साथ विद्यालय के चेयरमैन श्री पी डी देवलाल ,मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जीतेंद्र देवलाल और प्रधानाध्यपिका श्रीमती शांति मठपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर शहर के और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, दोनो दिनों में विद्यालय के बच्चो के द्वारा तरह तरह की रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रमों में शिक्षा का महत्व ,राम आयेंगे,ओर नर्सरी कक्षा के बच्चो द्वारा प्रतुत किया गया प्रदूषण मुक्त भारत पर आधारित विशेष कार्यक्रम की सभी अविभावक और अतिथियों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट के साथ विद्यालय की अनेक उपलब्धियों को सभी के सम्मुख रखा गया।

विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चो के द्वारा स्टेज पर अपनी प्रस्तुति पेश की गई तथा सभी कार्यक्रम प्रेरणास्रोत थे,इस बात को सभी के द्वारा सराहा गया।कार्यक्रम द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस नेगी जी, अतिविशिष्ठ अतिथि डा यशपाल रावत चामुण्डा अस्पताल तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री अनिल चौहान जी (बी आर सी) श्री सुरेश सिंह (सी आर सी) श्री वी बी भट्ट जी,श्री ललित रोतेला जी,श्री प्रदीप सपरा,श्री अनुज भाटिया,श्री चेतन अरोड़ा, श्री सुशील शर्मा, श्री महेश पांडे जी ,श्री वी डी कंडवाल जी, श्री गौरव गर्ग जी, एशियन वेट लिफ्टिंग चैंपियन श्री राजीव चौधरी जी, श्री रामप्रकाश गुप्ता जी,श्री पतवाल जी राधा बिष्ट जि हरिओम सपरा ,जी अनंत भट्ट जी उपस्थित थे।मुख्य अतिथि श्री आर एस नेगी ( पूर्व काशीपुर ब्लाक शिक्षा अधिकारी ) ने अपने संबोधन में कार्यक्रम को एक उत्कृष्ठ स्तर का बताया जिसमे विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चो को प्रतुति का मोका दिया गया है, एक_ एक बच्चे ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति पेश की। और सभी कार्यक्रम प्रेरणा स्रोत और ज्ञान वर्धक थे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनके द्वारा विद्यालय में समय समय पर जब भी निरीक्षण किया गया सभी चीजे अच्छे स्तर की मिली । वे खुद कक्षा में जाकर बच्चो से रूबरू हुए तो महसूस किया की विद्यालय निश्चित रूप से सही दिशा में प्रगति के पथ पर है।
सभी अतिथियों को माला ,बैच और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि वे पूरा समय विद्यालय में बच्चों देते है , विद्यालय हित में एक एक चीज पर कड़ी निगरानी रखते है, उनका समस्त स्टाफ पूर्ण रूप से प्रशिक्षित है तथा समय समय पर शैक्षिक सुधार के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए योग, संगीत, खेल प्रशिक्षक के द्वारा उन्हें तराशा जाता है। शैक्षिक सत्र 2022/23 में विद्यालय की योग और बैटमिंटन टीम ने राज्यस्तर तक अपना परचम लहराया। दूसरे दिवस के कार्यक्रम में योग और शिवतांडव कार्यक्रम मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की शिक्षिका रश्मि मैंडोलिया,ईवा नेगी, हेमा,मनीषा तिवारी,सोनिका ध्यानी, प्रियंका बिष्ट, सरिता कंडारी, छवि रावत,निशा , प्रियंका,आदि सभी का अथक प्रयास और मेहनत रही। इस अवसर शिक्षा सत्र २०२३२४ में ब्लूमिंग लेबोरियस टीचर ऑफ द ईयर का सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय की शिक्षिका करिश्मा भंडारी को दिया गया। इसके अलावा शोभा रावत ,इभा नेगी, संगीता रावत,हेमा रावत, मीना बिष्ट, बरखा रानी, सतेश्वरी मैंडोलिय,रश्मि,दीपा नेगी,ज्याति शर्मा को पिलर ऑफ द स्कूल सम्मान से नवाजा गए।
विद्यालय वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चो के द्वारा विद्यालय में बनाई गई आर्ट, पेंटिंग की आर्ट गैलरी लगाई गई लगाई गई। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रियका जोशी के द्वारा सभी अतिथियों सभी अविभावको को बच्चो द्वारा बनाई गई पेंटिंग से रूबरू कराया गाय, जिसकी सभी के द्वारा बड़ी प्रशंसा की गई.समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छोटे छोटे बच्चो सहित अध्यापिया स्नेहा नेगी और मीना लखेरा के द्वारा किया गया।


















