Uncategorized

द्वाराहाट बाजार में तमंचा लेकर घूमते शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास खंगाला तो पुलिस भी रह गई हैरान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद अल्मोड़ा द्वाराहाट आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

अल्मोड़ा। द्वाराहाट बाजार में तमंचा लेकर घूम रहा था शख्स! पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास खंगाला तो पुलिस भी रह गई हैरान
अल्मोड़ा। द्वाराहाट बाजार में तमंचे के साथ घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाला तो कई बड़े खुलासे हुए। जिसके बाद इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। दरअसल, एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय के आदेश पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में द्वाराहाट थाने के पुलिसकर्मी गश्त पर थे। तभी गश्ती टीम को देशी शराब की दुकान के पास भीड़ वाली जगह पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। पेट्रोलिंग टीम ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो वह सकपका गया। इसपर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विकास मैनाली पुत्र हरि प्रसाद मैनाली, निवासी ग्राम भगतोला, चित्रेश्वर, द्वाराहाट बताया। गिरफ्तारी के बाद जब विकास का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो कई खुलासे हुए। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2011 में रानीखेत के चौकुनी में हुए डबल मर्डर केस में भी विकास शामिल था और जेल भी जा चुका है। पूछताछ में विकास ने बताया कि अपनी सुरक्षा के मद्देनजर तमंचा उसने तीन-चार दिन पहले ही हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से खरीदा था। फिलहाल पुलिस इसकी बारीकि से पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कां. सतीश भट्ट, मनोज पाण्डे थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button