उत्तरप्रदेशखबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल, थाने में की शिकायत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल, थाने में की शिकायत

जनपद बिजनौर में नाली के निर्माण के विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सतवाई का है जहां पर  ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नाले की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है तथा कब्जा हटाने की बात कहने पर गांव के राजकुमार, चंद्रवीर, रवि, अभिषेक, सौरभ, अरविंद, वीर सिंह, विक्रांत, सोमदत्त आदि ने अतिक्रमण हटाने को मना कर दिया और ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह द्वारा तहरीर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि जब वह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वीरेंद्र सिंह के घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान ग्राम प्रधान का भाई सोमवीर, भतीजा शिवम, भाई ओमवीर, सुभाष सिंह और कपिल कुमार बचाने आए तो आरोप है कि इन लोगों ने भी उन्हें भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा जिससे उनके गंभीर चोटें आई हैं।

उधर दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव में नाली का निर्माण 5 फिट का होता चला आ रहा है और ग्राम प्रधान ने अपनी मनमानी के चलते नाली की चौड़ाई 5 फीट की जगह 10 फीट कर दी है जिसकी आपत्ति जताने पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, सुभाष, सोमवीर, ओमवीर, नौबहार, अंकित, सज्जन, तानु, अंश, कपिल, राहुल आदि ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और जब विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडो से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

स्कूली संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है दोनों ही पक्षों के लोग घायल हैं दोनों पक्षों के लोग आपस में बैठकर समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button