देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुवाहाटी स्थित कटन विश्वविद्यालय के विशेष कार्यक्रम में लिया भाग।

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुवाहाटी स्थित कटन विश्वविद्यालय के विशेष कार्यक्रम में लिया भाग।
पंकज नाथ, असम, 30 अक्टूबर :
देश की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। गुवाहाटी पहुंचने के बाद सबसे पहले कटन यूनिवर्सिटी के एक विशेष कार्यक्रमों में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखरे पहुंचे । उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, छात्रों और कर्मचारियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने शिक्षा प्रणाली सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री अकेले देश को आगे नहीं ले जा सकते, हम सभी को मदद करनी होगी। यहां शिक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका है। असम को कटन से आठ मुख्यमंत्री मिले हैं। नागालैंड के मुख्यमंत्री भी कटन के छात्र थे । इसके साथ ही उपराष्ट्रपति द्वारा मुख्यमंत्री की प्रशंसा की गई। उपराष्ट्रपति ने सभी से मुख्यमंत्री की सलाह पर काम करने का आग्रह किया। अपने भाषण के बीच में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बदल गया है, भारत प्रगति के पथ पर है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जी-20 के लोगो ने कमल के फूल को और ऊपर ले गया है। आज के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव पवन कुमार बोरठाकुर, डीजीपी जीपी सिंह और विभिन्न क्षेत्रों के विशेष व्यक्तियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देश के उपराष्ट्रपति ने आज रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी के तीसरे वार्षिक दीक्षांत समारोह के साथ-साथ बृहत्तर गुवाहाटी मारवाड़ी समाज द्वारा गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी भाग लिया।







