नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति का चौबीसवां अलंकरण समारोह

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति का चौबीसवां अलंकरण समारोह

जिला बिजनौर के तहसील नजीबाबाद में विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति बिजनौर के द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित करने हेतु 3 सितंबर 2023 दिन रविवार को अलंकरण समारोह का आयोजन नजीबाबाद के सुरेश ग्रैंड पैलेस में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिन छात्र / छात्राओं ने हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., बी.टेक, पॉलिटेक्निक, एम.टैक, बी.सी.ए., बी.बी.ए., एम.सी.ए., एम.बी.ए.. मैडिकल डिग्री, बी.एड. एम.एड. वर्ष 2023 में प्रथम श्रेणी में प्राप्त की है अथवा राज्य स्तर / राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कार प्राप्त किया है, उन सभी को पुरूस्कृत किया जायेगा। अतः पुरूस्कृत होने वाली प्रतिभायें 25 अगस्त 2023 तक अपने अंकपत्रों की फोटो कॉपी (पीछे पूर्ण पता व टेलीफोन नम्बर लिखें) डॉक्टर करण सिंह कार्यकारी अध्यक्ष निकट थम्सअप फैक्ट्री नजीबाबाद, नानक चंद आड़ती (महासचिव) नजीबाबाद व डॉक्टर एस प्रसाद (अध्यक्ष) प्रसाद नर्सिंग होम पर पहुंचाने का कष्ट करें। दक्ष समिति के महासचिव नानक चंद आड़ती ने सभी प्रजापति समाज के लोगों को अवगत कराया कि अलंकरण समारोह का समय प्रातः सुबह 10 बजे से रहेगा। अलंकरण समारोह में सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राएं एवं प्रतिभाएं अपने अपने अभिभावक सहित समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button