अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आज दिनांक 16.03.2026 को थाना जंसा पुलिस टीम के उ0नि0 सुनील कुमार मौर्य मय हमराह उ0नि0 रौनक श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं गुमशुदा की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0034/2026, धारा 137(2), 352, 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय कुमार पटेल पुत्र जयकुश पटेल, निवासी ग्राम सूर्यवार, थाना पड़री, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 21 वर्ष को परमपुर अंडरपास, जंसा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 28.02.2026 को थाना जंसा पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त द्वारा दिनांक 26.02.2026 को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button