फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

तीन दिन में तीन हत्याओं से दहला जनपद,कानून व्यवस्था को मुँह चिढ़ाते बेखौफ अपराधी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

एक थार गाड़ी में आगरा के रहने वाले छात्र का शव मिला

फिरोजाबाद
तीन दिन में तीन हत्याओं से दहला फ़िरोज़ाबाद जनपद, कानून व्यवस्था को मुँह चिढ़ाते बेखौफ अपराधी किसी भी बारदात को करने से नही डर रहे है।आगरा के रहने वाले छात्र का शव थाना नगला सिंघी क्षेत्र जनपद फ़िरोज़ाबाद में एक थार गाड़ी में मिला। सिर पर गोली मारकर हत्या की आशंका है।सूचना के बाद एसपी सिटी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जनपद में एक के बाद एक हत्या की घटना सामने आ रही है तीन दिन में तीन हत्याएं हो गयी है।जो कि पुलिस विभाग के लिए चैलेंज साबित हो रहा है।ताजा मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र का है जहां ग्वारई डौकी आगरा रोड पर एक थार गाड़ी में युवक का शव मिला है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपनी छानबीन में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसपी सिटी ने बताया जांच के बाद पता चला है यह युवक जिसका नाम धर्मवीर है आगरा जनपद ताजगंज का निवासी है।परिजनों को सूचना भेज दी गयी है सभी मौके पर आ गए है।युवक यहां कैसे आया और कौन लोग इसके साथ थे इसका पता लगाया जा रहा है तीन टीम गठित कर दी गयी है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।मृतक धर्मवीर के चाचा महाराज सिंह यादव निवासी महुआ खेड़ा ने बताया उनका भतीजा पढ़ाई करता था।दो बहनों में अकेला भाई था धर्मवीर के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।धर्मवीर अपनी माँ के साथ रहता था।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button