तरंग 2026 सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग,अतिथियों ने सराहा

मुजफ्फरपुर /वाराणसी :- सदातपुर केशव नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर +2 विद्यालय में रविवार को वार्षिक महोत्सव ‘तरंग’ का भव्य आयोजन किया गया | विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिहार की समृद्ध विरासत और आधुनिक शिक्षा के संगम को जीवंत कर दिया | मुख्य आकर्षण दीप प्रज्वलन और अतिथि संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार विभूति (प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी, कांटी),विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार (माननीय विधायक मोतीहारी ) विकास कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य एवं प्रदेश मंत्री,सचिव रामलाल लोक शिक्षा समिति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया |
अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधन द्वारा अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया | इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और ऐसे आयोजनों से उनके व्यक्तित्व में निखार आता है | विद्यालय की अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता की प्रशंसा की |
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
’तरंग’ महोत्सव के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं | स्वागत नृत्य के साथ शुरू हुए इस सफर में लोक नृत्य,लघु नाटिका और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को बांधे रखा | नन्हे मुन्ने बच्चों की कलाबाजी और संवाद अदायगी देखकर अभिभावक भाव-विभोर हो उठे |
सम्मान और प्रोत्साहन
डॉ.आनंद कुमार विभूति ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी | विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम में अभिभावक के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ||


















